फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह माह में पॉक्सो के 38 मामले, सभी में हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में छह माह में पॉक्सो एक्ट के 38 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई मामलों में पुलिस चार्जशीट भी लगा चुकी है। तीनों जोन में पॉक्सो एक्ट के सबसे अधिक मामले सेंट्रल नोएडा जोन में आए हैं। पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में एक जनवरी से 31 जुलाई तक सेंट्रल नोएडा में 16, नोएडा में 12 व ग्रेटर नोएडा जोन में दस मामले दर्ज हुए। मई और जुलाई में सबसे ज्यादा सात-सात मामले सामने आए हैं, जबकि जनवरी व मार्च में चार-चार, फरवरी व अप्रैल में पांच-पांच व जून में छह मुकदमे दर्ज हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें