फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैंसी ड्रेस ग्रुप में दयाल सिंह स्कूल की पावनी प्रथम

Tue, 14 Oct 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद ने सोमवार को बाल भवन और कालिदास रंगशाला में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें समूह नृत्य, एकल गीत, फैंसी ड्रेस, वन एक्ट प्ले, रंगोली, थाली पूजन, कलश सज्जा, भाषण और पोस्टर मेकिंग में जिले के करीब 117 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस ग्रुप में दयाल सिंह स्कूल की पावनी प्रथम, जीपीएस अकादमी की पीहू द्वितीय और प्रताप पब्लिक स्कूल की विरोनिका खुराना तृतीय रहीं। रंगोली में दयाल सिंह स्कूल की गुरनाज प्रथम, डीएवी स्कूल असंध की दिशा द्वितीय और प्रताप पब्लिक स्कूल की सुरभी तृतीय रही। समूह नृत्य में ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, जीपीएस अकादमी असंध द्वितीय और दयाल सिंह स्कूल माला तृतीय रहे और भाषण प्रतियोगिता में जीपीएस अकादमी असंध की नैंसी प्रथम, डीएवी सेंटेनरी स्कूल नीलोखेड़ी की साक्षी शर्मा द्वितीय और आरएस पब्लिक स्कूल की शौर्या तृतीय रही। जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही आगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें