फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतिकर की मांग के समाधान का मार्ग प्रशस्त

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की वर्षों से लंबित 64.70 प्रतिशत अतिरि
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की वर्षों से लंबित 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर की मांग के समाधान का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन के इस कदम के बाद घरबरा, लड़पुरा, इमलियाका, कासना और पीपलका सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। वहीं, शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित या क्रय की गई भूमि के जिन मामलों में प्रतिकर नहीं मिला है, उन पर प्राधिकरण नियमानुसार निर्णय ले सकता है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के त्याग से ही क्षेत्र का विकास संभव हुआ है। उन्होंने प्राधिकरण से पात्र किसानों के प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें