फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटवारियों ने मांगों के लिए एक दिन का सांकेतिक धरना दिया, काम बाधित

Fri, 10 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन करते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवारियों ने वीरवार को एक दिन का सांकेतिक धरना जिला सचिवालय के सामने दिया। नवनियुक्त पटवारियों ने अपनी समस्या रखी। जिसके चलते राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित रहे। एसडीएम मनदीप के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला पानीपत के प्रधान परवीन रावल ने बताया कि एक जनवरी 2025 को 2602 पटवारी भर्ती कर विभिन्न पटवार ट्रेनिंग स्कूलो में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। सात जनवरी को मुख्यमंत्री ने पंचकूला में ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस में काउंट करने और पूरी सैलरी देने का वायदा किया था। आज तक अपना वायदा नहीं निभाया। कई बार राज्य कार्यकारिणी ने चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री को इस बारे में ज्ञापन सौंपा। पूरे प्रदेश में विधायकों और मंत्रियों को इस बारे में ज्ञापन भी दिया गया। प्रांत कार्यकारिणी ने जींद में एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पहले दो दिन काली पट्टी बांध कर सरकार के पार्टी रोष जताया। अब एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। सचिव दिलावर सिंह ने बताया कि पटवार ट्रेनिंग स्कूलों में आज तक भी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की है। यहां न ही कोई नियमित कक्षा लगी। अब विभागीय परीक्षा का डर सता रहा है। नव नियुक्त 2602 पटवारियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया। मीडिया प्रभारी सुधांशु ने बताया कि प्रदेश जिला मुख्यालयों पर एसोसिएशन के बैनर तले एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान जोगिंदर गुलिया, विजेंद्र शर्मा, राकेश मलिक, संदीप, कुलदीप हुड्डा, अशोक कुमार, कानूनगो इरफान अली, विजेंद्र व भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें