फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदलते मौसम में बढ़ रहे फंगल इन्फेक्शन के मरीज

Sun, 28 Sep 2025 08:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से इन दिनों फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को बागला जिला अस्पताल में फंगल इन्फेक्शन के 55 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर युवा और मध्यम आयु वर्ग के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

गर्मी के कारण पसीने से फंगल इन्फेक्शन तेजी से फैलता है। यह समस्या अधिकतर शरीर के गुप्तांग, बगल, गर्दन और पैरों के तलवों पर देखने को मिल रही है। समय पर इलाज न कराने पर यह संक्रमण और गंभीर हो सकता है। मरीजों को स्वच्छता और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि इस मौसम में इन्फेक्शन से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। यदि संक्रमण ज्यादा बढ़े तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें