फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

नूंह। बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सर्दी के साथ ही अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। नूंह शहर के सामान्य अस्पताल में खांसी, जुकाम, निमोनिया और दस्त की सबसे अधिक शिकायतें लेकर मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में इस तरह की बीमारियां तापमान में गिरावट के साथ ही दिनों दिन बढ़ रही हैं। शनिवार को जिले का तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नूंह सामान्य अस्पताल की ओपीडी के डॉ. विनीत और डॉ. टीआर पराशर ने बताया कि मौसम में पूरी तरह बदलाव आ चुका है। ऐसे में बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को घर से बाहर ले जाने में माता-पिता पूरी सावधानी बरतें। यदि बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत आती है तो जल्द से जल्द किसी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज के लिए संपर्क करें।
कैसे करें बचाव :
- गर्म कपड़े पहनाएं।
- कान और हाथ को हमेशा ढक कर रखें।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
ये बरतें सावधानी :
- बाहर ठंड ज्यादा होने पर घर के अंदर ही व्यायाम करें।
- हृदय रोग से बचने के लिए ब्लड प्रेशर, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं।
- सूखे मेवों का सेवन करें।
- ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है।
- इसके बाद भी कोई असुविधा महसूस होने पर नजदीकी डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें