फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेल्टा-1 पार्क में जल्द बनेगा पाथवे, हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पार्क में पाथवे निर्माण की मांग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द पाथवे निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि पार्क में पाथवे नहीं होने के कारण सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केवल पाथवे निर्माण ही नहीं, बल्कि सेक्टर के अन्य पार्कों की स्थिति का भी जायजा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें