फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साढ़े तीन साल में 450 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश, 4823 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन साल में 450 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश, 4823 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जनपद में 3180 आपराधिक मामलों का खुलासा, 47.61 करोड़ की संपत्ति बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आपराधिक वारदात से जुड़े कुल 3180 मामलों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

इस दौरान 4823 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 450 आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया गया। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संगठित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर चोरी व अन्य घटनाओं का अनावरण किया गया। पिछले साढ़े तीन साल में पुलिस ने आरोपियों से 47 करोड़ 61 लाख 13 हजार 916 रुपये की संपत्ति बरामद की है, जो चोरी की गई कुल संपत्ति का करीब 83.95 प्रतिशत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद संपत्ति को उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है, जिससे पीड़ितों को राहत मिली है। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से कई सक्रिय और अंतरराज्यीय गिरोहों को पकड़ा गया। लगातार की गई कार्रवाई के कारण जिले में संगठित अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने में सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी और गुम हुई संपत्ति को बरामद कर लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, भयमुक्त और विश्वासपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की सक्रियता से चोरी की वारदातों के खुलासे और गुम हुई संपत्ति की बरामदगी में तेजी आई है। इससे लोगों का पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें