फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क की सतह से ऊपर मिला पैचवर्क, सीईओ ने ठीक कराने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मार्ग पर कंपनियों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहनों पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के आदेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाॅ. लोकश एम ने बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्हें कई खामियां मिलीं, जिसे ठीक कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान गड्ढों को भरने के लिए सड़कों पर किया गया पैचवर्क सतह से ऊपर मिला तो इसे समतल करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उद्योग मार्ग पर कंपनियों के बाहर वाहन खड़े मिले। सीईओ ने नाराजगी जताते हुए पार्किंग में वाहन खड़े करने और कंपनी संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने अलग-अलग वर्क सर्किल में जाकर निरीक्षण किया। महाप्रबंधक सिविल एके अरोड़ा, उपमहाप्रबंधक विजय रावल के साथ वर्क सर्किल 1, 2, 3, 6 के वरिष्ठ प्रबंधक एवं जनस्वास्थ्य विभाग-2 के परियोजना अभियंता मौजूूद थे। उद्योग मार्ग, एमपी-1, 2 मार्ग, डीएससी, जोनल रोड-6 व 8 व सेक्टर-8, 9, 11, सेक्टर-75, 76, 77, 27 समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेक्टर-1 में एक औद्योगिक भूखंड से नाले में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए संबंधित औद्योगिक इकाई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में कई स्थानों पर सडक़ें और फुटपाथ क्षतिग्रस्त मिले। इन स्थानों पर सुधार कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सेक्टर-11, 8 और 9 में कचरे की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सफाई अभियान चलाने, उद्योग मार्ग पर फुटपाथ की व्यवस्था को सुधारने के लिए छह इंच ऊंचे फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-6 और 8 में टूटी हुई स्ट्रीट लाइट्स और ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत, कई स्थानों पर अवैध केमिकल और कचरा जमा मिलने पर संबंधित विभागों को यह हटाने के लिए निर्देशित किया गया। सेक्टर-11 में पानी की पाइपलाइन की खराब स्थिति को तत्काल सुधारने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें