फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपियों का लुकआउट नोटिस जारी करने में पासपोर्ट की बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों का लुकआउट नोटिस जारी करने में पासपोर्ट की बाधा
विज्ञापन

ईरान की युवती हत्या की मामला, वारदात के 100 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-116 में ईरान की 22 वर्षीय युवती जीनत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने की राह में पासपोर्ट बड़ा बाधक बन गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी नहीं कर पा रही है। वारदात के 100 घंटे बाद भी नोएडा पुलिस खाली हाथ है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की अंतिम लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास महाराजगंज में मिली थी। वहां की पुलिस से भी नोएडा पुलिस मदद ले रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महाराजगंज के रास्ते नेपाल में दाखिल हो गए हैं। इधर मृतक युवती का शव सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल के फ्रीजर में रखा है। दूतावास से स्वीकृति रिपोर्ट मिलने के बाद युवती के शव को ईरान भेज दिया जाएगा। वहीं उसका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-116 स्थित एक इमारत में तीन अलग-अलग मंजिलों पर ईरानी मूल के इब्राहिम उर्फ दाउद उर्फ इमरान हाशमी, असलम और फिरोज के परिवार रहते हैं। तीनों ही परिवार नोएडा में कपड़ों का कारोबार करते हैं। शुक्रवार देर रात दो ईरानी परिवारों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बात बढ़ने पर दाउद और फिरोज के परिवार आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसी दौरान दाउद ने गुस्से में आकर फिरोज की बेटी जीनत के गले पर चाकू से वार कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें