फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर अधिकारियों की शिकायत की तो एसएसओ का कर दिया ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर अधिकारियों की शिकायत की तो एसएसओ का कर दिया ट्रांसफर
विज्ञापन

- पीड़ित ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ मेरठ मुख्यालय में की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम के सेक्टर-62 बिजली उपकेंद्र पर विद्युत निगम के अधिकारी और संविदा कर्मचारियों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यहां के एसएसओ नितिन मलिक ने अवर अभियंता पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। विद्युत निगम के अधिाकरियों से लेकर मेरठ मुख्यालय और मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की है।
नितिन संविदा कर्मचारी एसोसिएशन पश्चिमांचल के अध्यक्ष भी हैं। उनका आरोप है कि अवर अभियंता ने गलत रिपोर्ट देकर उनका दूसरे बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफर करा दिया है। इधर अवर अभियंता सूरजपाल गुप्ता का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने तो नितिन के एक ही बिजली उपकेंद्र पर लगातार 10 वर्ष तक तैनाती होने का हवाला देते हुए संविदा कर्मचारी एजेंसी से ट्रांसफर की सिफारिश की थी। जिस पर नितिन का ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन मलिक ने जवाब मांगा है कि कैसे दस वर्ष तक तैनात होने का अभियंता ने दावा किया है। पूर्व में भी अभियंता पर भेदभाव करने और डयूटी नहीं देने का आरोप लगाया था। अवर अभियंता सूरजपाल गुप्ता का कहना है कि अगर नितिन मलिक लंबे समय से एक ही बिजली उपकेंद्र पर तैनात नहीं है तो उसके साक्ष्य प्रस्तुत करें। अवर अभियंता पर पहले भी भेदभाव करने और डयूटी नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें