राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बाइक, 6 मोबाइल और 2 तमंचे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी की टीम ने तिलपता चौक के पास बाइक सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी अभिषेक, रवि सैनी, भूपेंद्र मीणा और फिरोजाबाद के कन्हैया के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शहर में राहगीरों से मोबाइल और बाइक लूट लेते थे। लूटे गए सामान को बुलंदशहर व अलीगढ़ में बेच देते थे।