फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना-----प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के नियमों का उल्लंघन, 3.86 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। शहर में एनजीटी के नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने पर नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण विभाग की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। दोनों ने सोमवार को कार्रवाई कर 3.86 लाख का जुर्माना लगाया। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 ने निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन पर 50 हजार का जुर्माना किया। वर्क सर्किल-9 ने 5 मामलों में 50 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कर संचालित दो रेडी मिक्स प्लांट पर 40 हजार का जुर्माना लगा। वर्क सर्किल-10 ने निर्माण कार्य के दौरान प्रदूषण फैलाने के एक मामले में एक लाख का जुर्माना किया। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर-62 के आई स्मार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर दुकानदारों पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण विभाग ने सोमवार को कंस्ट्रक्शन साइट पर नियमों के उल्लंघन करने पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सेक्टर-50 में प्राधिकरण का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां नियमों का उल्लंघन हो रहा था। ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अन्य दो जगहों पर घरों में निर्माण चल रहा था। इन पर 20-20 हजार का जुर्माना लगा है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें