फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परवेज खान ने जीती 56 किलो की जिलास्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा

Sun, 05 Oct 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गन्नौर में आयोजित जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाती म
विज्ञापन
गन्नाौर। सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से जय स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को जिलास्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भार वर्ग में भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्टेट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अरुण ठाकरान शामिल हुए।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के विजेता

यूथ वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में परवेज खान, 60 किलो में अजय, 65 किलो में ठाकुर पहले स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के 56 किलो भार वर्ग का खिताब परवेज खान ने जीता। 60 किलो में अजय, 65 किलो में ठाकुर प्रथम ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग के 56 किलो वर्ग में परवेज खान, 60 किलो में हैप्पी और 65 किलो वर्ग में ठाकुर ने बाजी मारी।

महिला वर्ग की विजेता

यूथ वर्ग के 44 किलो वर्ग में हिमांशी, 48 किलो में कीर्ति, 53 किलो में खुशी, 58 किलो में राधिका, 63 किलो में राधिका, 69 किलो में प्रियंका, 77 किलो वर्ग में महक ने बाजी मारी। 77 प्लस वर्ग में ही वैष्णवी प्रथम पर रहीं। जूनियर वर्ग में 48 किलो वर्ग में रितु मान, 53 किलो में सानिया, 58 किलो में राधिका, 63 किलो में ईशू, 69 किलो में तमन्ना, 77 किलो में रितिका, 86 किलो वर्ग में वैष्णवी प्रथम पर रही।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर वर्ग के 48 किलो वर्ग में रितु मान, 53 किलो में सानिया, 58 किलो वर्ग में राधिका, 63 किलो में ईशु प्रथम, 69 किलो में तमन्ना, 77 किलो में रितिका, 86 किलो में वैष्णवी प्रथम स्थान पर रहीं। इस दौरान सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक नैन कामी, प्रशिक्षक संदीप मोर, सत्यवान, सुमित दहिया, सोनित मोर, अनिल लठवाल और नवीन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें