फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में नूंह के परवेज खान ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चल रही 35वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलग-अलग आयुवर्ग दौड़ के प्रतियोगिता में बॉयज अंडर 16 प्रतियोगिता में परवेज खान निवासी गांव चाहलका तहसील तावडू जिला नूंह ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर मेवात ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से गांव और समेत पूरे मेवात क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ के इवेंट में अंडर-16 में परवेज खान ने वर्ष 1991 में कटक में बिरने गोगोई के बनाए गए 1: 55 मिनट के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़कर 1: 54 मिनट का नया रिकॉर्ड बनाया है। परवेज़ खान पुत्र नफीस 11वीं कक्षा का छात्र है 6 अक्तूबर को रोहतक में एथलेटिक्स ट्रायल में उसे हरियाणा की ओर से 35 वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चुना गया था। परवेज खान ने बताया कि 2 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उसने फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के बल पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। मध्यप्रदेश के श्याम मिलन दूसरे और उत्तराखंड के सूरज यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें