नोएडा। वाईएसएस फाउंडेशन के नेतृत्व व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिफाइनरी मुख्यालय के सहयोग से युवा शक्ति घाट पर स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 500 से अधिक युवाओं, छात्रों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने युवा शक्ति घाट व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 हजार किलोग्राम से अधिक कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन व अपशिष्ट एकत्रित किया गया। वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार बिमल, असामे गोगोई, अपूर्व व्यास व नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, नोएडा सिटीजन फोरम की अध्यक्ष शालिनी सिंह मौजूद रहीं।