नोएडा(संवाद)। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल समारोह एथलोस स्पोर्ट्सडे हुआ। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने ट्रैक इवेंट्स, मनोरंजक दौड़, समन्वित ड्रिल्स और फिटनेस चुनौतियों में भाग लिया। साथ ही छोटे बच्चों के लिए आयोजित ‘फनथॉन फॉर द लिटल वन्स’ में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। मुख्य अतिथि नूपुर श्योराण ने छात्रों से संवाद करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और एकाग्रता के महत्व पर जोर दिया। रामाज्ञा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि खेल गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास का आधार हैं।