ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय सीबीएसई स्केटिंग प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगे। गाजियाबाद में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्केटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण समेत नौ पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विद्यालयों से 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियेागिता में शंभवी सिंह ने स्वर्ण पदक, अद्विक जैन ने स्वर्ण व कांस्य पदक, अन्वी वर्मा व भाव्या सिंह ने स्वर्ण व रजत पदक, अथर्व अरविंद ने रजत व कांस्य पदक हासिल किया था। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।