गणेशोत्सव के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
लखनऊ। बसीरतगंज संकट मोचन हनुमान मंदिर में गणेशोत्सव के प्रतिभागियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। 12 दिवसीय श्रीगणेश पूजा उत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों व बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए थे। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन युवा इकाई के पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू, महानगर अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, महामंत्री राजू साहू, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।