फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षा अडेला सोसाइटी में मनाया परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा अडेला सोसाइटी में परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया धूमधाम से मनाया गया। सोसाइटी में सुबह मंदिर में विधि-विधानपूर्वक भगवान परशुराम का पूजन, हवन, वस्त्र और जनेऊ अर्पण, आरती व प्रसाद वितरण हुआ। विशेष रूप से बच्चों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक रही। संगीतमय भजन संध्या और आकर्षक झांकियों ने लोगों को भक्तिमय कर दिया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी व एओए की टीम मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें