फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो कार्गो समेत 27 विमानों की पार्किंग स्टैंड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज और 3 बस गेट समेत कुल 13 बोर्डिंग गेट का भी काम पूरा
विज्ञापन

संदीप वर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर दो कार्गो पार्किंग समेत कुल 27 विमानों की पार्किंग स्टैंड तैयार हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि 25 अक्तूबर तक हवाई अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अंदरूनी हिस्से पर फिनिशिंग कार्य जारी है।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) प्रबंधन के अनुसार टर्मिनल में 13 बोर्डिंग गेट तैयार हो चुके हैं। इनमें से 10 पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (पीबीबी) हैं। टर्मिनल में आने के बाद यहीं से यात्री विमानों में बोर्डिंग करेंगे। तीन बस गेट भी तैयार कर लिए गए हैं। इन गेटों से यात्रियों को बसों से ले जाकर टर्मिनल के उस स्थान से उतारा जाएगा जहां वे अपने सामान को लेकर बाहर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से लाइसेंस मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा हवाई अड्डे के पहले चरण के फर्स्ट फेज का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। उसके बाद एनआईए लाइसेंस के लिए डीजीसीए में आवेदन करेगा। लाइसेंस मिलने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) विमानों का परिचलन कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें