पार्किंग के विवाद में पड़ोसी ने ससुर और बहू से किया झगड़ा
नोएडा। सेक्टर 121 में रहने वाले पड़ोसियों ने पार्किंग के विवाद में एक महिला और उनके ससुर के साथ झगड़ा कर दिया और मारपीट कर दी। इस मामले में महिला ने कोतवाली फेज 3 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 121 में रहने वाली श्वेता यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले पार्किंग में कार खड़ी की थी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले मुकेश गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता व साजिद खान ने श्वेता और उनके ससुर से अभद्रता कर दी। जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी और धमकी देकर चले गए। कोतवाली फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।