फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड पर पार्किंग ठेके ने पैदल वालों का रास्ता किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- शताब्दी रेल विहार के पास दिया ठेका, निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल में गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर शताब्दी रेल विहार के पास स्थित सर्विस लेन पर सोसाइटी की तरफ पार्किंग का ठेका दिया गया है। ऐसे में अस्पताल की एंबुलेंस को रेल विहार के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। यहां पर 6 से 7 एंबुलेंस हमेशा खड़ी रहती हैं। नोएडा प्राधिकरण की ओर से दी गई इस पार्किंग से निवासियों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इस संबंध में सोमवार को शताब्दी रेल विहार के निवासियों ने प्रदर्शन किया।

निवासियों ने बताया कि अस्पताल के विस्तार के कारण गाड़ियों की संख्या बढ़ने से प्राधिकरण ने सर्विस रोड के किनारे खुले स्थान को दे दिया गया जो पैदल चलने वालों के लिए निर्धारित था। इस जगह को अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों की गाड़ियों और एंबुलेंसों के लिए अधिकृत पार्किंग के रूप में पट्टे पर दे दिया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी विंग को मुख्य सड़क की ओर स्थानांतरित किए जाने से सर्विस रोड पर अत्यधिक भीड़ हो गई है जिससे पैदल यात्रियों के लिए बना मुक्त मार्ग वाहनों से भरा रहता है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि यहां पर पार्किंग देने से शताब्दी रेल विहार के निवासियों, अस्पताल और सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले अन्य पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति बहुत जोखिमपूर्ण हो जाती है जब पैदल यात्रियों को चलती गाड़ियों के साथ सर्विस रोड पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे कभी भी पैदल यात्रियों के घायल होने या दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन



शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की प्रबंधन समिति ने पार्किंग ठेका रद्द कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, एसीईओ और सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद निवासियों ने अपनी मांग को लेकर शताब्दी रेल विहार और निजी अस्पताल के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें