फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायत के बाद उद्यान का टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उद्यान विभाग के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा देने की शिकायत के बाद पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। इसका आदेश बुधवार को जारी हुआ। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले एक्सपो मार्ट और परी चौक के आसपास ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर सुधार होने हैं। उप निदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव पर एक ठेकेदार ने चहेती फर्मों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी। इसके बाद सीईओ ने उप निदेशक को तलब किया। टेंडर प्रक्रिया भी निरस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि दोबारा तुरंत टेंडर प्रक्रिया पूरी होना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगले महीने आयोजन से पहले ही यहां काम पूरे कराए जाने हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से परी चौक तक सेंट्रल वर्ज, सड़क किनारे, हरित क्षेत्र और आसपास के दो पार्कों का का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इस पर लगभग 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें