फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलत खाते को फ्रीज कराने पर साइबर निरीक्षक समेत दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईकोर्ट में याचिका के बाद जिले के अधिकारियों को किया गया था तलब
विज्ञापन

- विवेचना में लापरवाही का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में साइबर से जुड़े एक मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर साइबर मामले की जांच के दौरान गलत बैंक खाते को फ्रीज कराने की कार्रवाई करने का आरोप है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिसरख कोतवाली में साइबर अपराध से संबंधित एक मामले की विवेचना चल रही थी। विवेचना के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए एक बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। आरोप है कि जिस खाते पर कार्रवाई की गई, वह विवेचना में बताए गए संदिग्ध खाते के बजाय किसी अन्य व्यक्ति का था। इस संबंध में खाता धारक की ओर से पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराया गया था। मगर संबंधित पुलिसकर्मियों की ओर से कोई खाता को डी फ्रीज कराने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। खाता फ्रीज होने व अभद्रता से परेशान खाताधारक ने इलाहाबाद हाईकोर्टका रुख किया और याचिका दाखिल कर दी। जांच में विवेचना के दौरान लापरवाही सामने आने पर साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें