रबूपुरा (संवाद)।
श्री रामलीला कमेटी की ओर से अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में रामलीला आयोजित किया जा रहा है। मंचन में मंगलवार को दिखाया गया कि भगवान राम धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं और शिव धनुष को खंडित करते हैं। धनुष टूटते ही जनकपुर में खुशी की लहर दौड़ जाती है। देवता और मुनि फूलों की वर्षा करते हैं। तभी परशुराम क्रोधित होकर आते हैं और परशुराम -लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद होते हैं। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान विजय तायल, रोहित सिंघल, सुधीर गोयल, रूपलाल कौशिक, विनीत सिंघल, किशन लाल पाराशर, अमोद सिंघल, धीरज शर्मा, नीरज गर्ग, वीरेंद्र गर्ग और प्रेम वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।