फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैरालंपिक विजेता प्रवीण की प्रतिभा को सम्मान, नाम पर होगा गांव का मार्ग

विज्ञापन
गांव गोविंदगढ़ में पद्मश्री प्रवीण कुमार के नाम से बनने वाले मार्ग का ​​​शिलान्यास करती उनकी मा
विज्ञापन
44 लाख रुपये से बनाया जाएगा मार्ग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी पद्मश्री प्रवीण कुमार के नाम से अब उनके गांव गोविंदगढ़ में मार्ग बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत मार्ग के लिए 44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस मार्ग का नाम ''पद्मश्री श्री प्रवीण कुमार मार्ग'' होगा, जिसका शिलान्यास शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रवीण कुमार की मां निर्दोष देवी ने किया।
विज्ञापन

जेवर के छोटे से गांव गोविंदगढ़ से निकलकर प्रवीण कुमार ने ऊंची जंप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। जिसके बाद बीते दिनों उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। उनकी इस उपलब्धियों के बाद युवाओं को उन्हें देखकर प्रेरणा मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत उनके गांव के मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। शुक्रवार को मार्ग के निर्माण काम का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा और हमेशा लोगों को प्रवीण कुमार के संघर्ष और उपलब्धियों की याद दिलाता रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें