फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य कला उत्सव में समूह लोकगीत में पानीपत अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : poni news
विज्ञापन

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव-2025 का वीरवार को शानदार समापन हुआ। इस कार्यक्रम की विभिन्न 12 गतिविधियों में प्रदेश के 22 जिलों से लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को पांच जोन में बांटा गया। सभी बच्चों द्वारा अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिला स्तर पर प्रथम आई टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।


समापन समारोह के शुभ अवसर पर पहुंचे समाजसेवी हरपाल ढांडा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को रंग बिरंगे कला उत्सव को सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मंच आपको अपनी प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है और ऐसे मंचों के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति को लेकर जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक नीलम कुंडू ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। राज्य संयोजक अधिकारी बिंदु शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित रही। राजकीय वमा विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कादियान ने सभी आगन्तुकों व प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी बिक्रम सहरावत, सुमन मोर, कृष्णा खत्री, प्राचार्य सुरेंद्र कादियान, सुनील मलिक, संजीव, अमित मित्तल, अजेंद्र कुंडू, विनोद सिंगला, रविंद्र शर्मा, रश्मि, अंजली, नीता, मुकेश, हरिओम, साहब सिंह रंगा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




राज्य स्तरीय कला उत्सव के दौरान 12 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें एकल संगीत शास्त्रीय गायन, समूह लोक संगीत, समूह वाद्य संगीत, संगीत वाद्ययंत्र, समूह लोक ऑर्केस्ट्रा, फाइन आर्ट-2डी, ललित द्विआयामी कला, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य, कहानीवाचन तथा रंगमंच कला आदि शामिल रहे।


विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमें-

संगीत वर्ग-
विधाएं विजेता जिला
समूह ऑर्केस्ट्रा - फतेहाबाद।
ताल वाद्य - कुरुक्षेत्र।
वाद्य यंत्र (अन्य वर्ग) - अंबाला।
तार एवं वायु वाद्य - गुरुग्राम।


प्रदर्शन कला वर्ग-
समूह लोकगीत - पानीपत।
स्वदेशी खिलौने - हिसार।
कहानी प्रस्तुति - भिवानी।
माइम - कैथल।
शास्त्रीय नृत्य - अंबाला।
समूह लोकनृत्य - गुरुग्राम।


दृश्य कला वर्ग-
चित्रकला (2डी आर्ट) - पानीपत।
मूर्तिकला (3डी आर्ट) - अंबाला।

राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।- फोटो : poni news

राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें