पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से 25 अक्तूबर को एसडी पीजी कॉलेज में पानीपत गौरव अवार्ड कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे किन्नर डेरा से नृत्य उपासिका नैना शर्मा के सानिध्य में होगा। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, वकील, अध्यापक, कलाकार, महिला सशक्तिकरण, खिलाड़ी, राजनीति, फौजी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं को विशेष सम्मान दिया जाएगा। मुख्यातिथि अहर से समाजसेवी बलवान शर्मा, मेयर कोमल सैनी व भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा होंगे। मुख्य रूप से राजीव परुथी, धर्मवीर पाढ़ा, राजेश शर्मा, बेला भाटिया, एडवोकेट सुनील शर्मा, जीएस कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, विजय जैन, संजय अग्रवाल, हरीश मल्होत्रा, सरपंच मुकेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। संवाद