टूंडला के लाइनपार में न्यू टूंडला स्टेशन मार्ग पर जाम लगाते गामीण संवाद
- फोटो : टूंडला के लाइनपार में न्यू टूंडला स्टेशन मार्ग पर जाम लगाते गामीण संवाद
टूंडला। मछली पकड़ने गए किशोर का शव 24 घंटे बाद शनिवार दोपहर को यमुना में उतराता मिला। शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक किशोर परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।
थाना टूंडला के गांव मेहरी निवासी 16 वर्षीय श्रीकांत शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर से साथी राजकुमार व लुक्का के साथ मछली पकड़ने लिए निकला था। थाना नगला सिंघी के गांव नगला नंदा यमुना घाट पर मछली पकड़ते हुए पैर फिसलने से श्रीकांत यमुना में गिर गया था तथा डूबने लगा था। यह देख दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया था। देखते ही देखते वह यमुना में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने स्थानीय गोताखोरों उसकी तलाश करवाई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था।
देररात एसडीआरएफ टीम ने भी खोजबीन की, अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई थी। शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू हुई। दोपहर 12 बजे करीब थाना लाइनपार के गांव नगला नादन स्थित यमुना घाट पर श्रीकांत का शव पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर लाइनपार व थाना नगला पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। श्रीकांत तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। मां लौंगश्री बेटे की मौत से सदमे में है। पिता की 15 साल पूर्व मौत हो चुकी है। वही कारखाने में कार्य करते हुए परिवार चला रहा था। थानाध्यक्ष पारुल का कहना है कि किशोर का शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नादन के पास मिला है।