फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यावसायिक चिकित्सा के क्रियान्वयन पर पैनल चर्चा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस पर सोमवार को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में पैनल चर्चा का आोयजन हुआ। चर्चा की थीम व्यावसायिक चिकित्सा का क्रियान्वयन रखी गई। त्रिशा न्यूरो डेवलपमेंट क्लिनिक की निदेशक डॉ. एकता दफ्तरी ने कहा कि ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल उपचार करते हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी पुनर्स्थापित करते हैं। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्यूपेशनल थेरेपी उन व्यक्तियों की सहायता करती है जो शारीरिक, मानसिक या विकासात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि व्यावसायिक चिकित्सा पुनर्वास का एक अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर सुरभि जैन और स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत भी उपस्थित रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें