फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-8 की झुग्गियों में लगाया मिनी स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल की ओर से सोमवार को सेक्टर-8 की झुग्गियों के बीच मिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारियों डॉ. एचएम लवानिया, डॉ. ऋषभ कुमार सिंह और अभिषेक दुबे ने फीता काटकर किया। शिविर का आयोजन राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशन में किया गया। शिविर में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, टीबी, साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी स्वास्थ्य जांचें कराई गईं। लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के मैनेजर राकेश चौहान, काउंसलर मनोज कुमार गुप्ता और एसटीआई काउंसलर रश्मि सिंह मौजूद रहें। शिविर में बसेरा सामाजिक संस्था की रामकली ने भी सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें