फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर कब्जे का विवाद सुलझाने में उलझी पंचायत, चलीं गोलियां, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर फतेहपुर गांव में चल रही थी पंचायत, दोनों पक्षों से लोग हिरासत में
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में प्लॉट पर कब्जे का विवाद सुलझाने के लिए रविवार को चल रही पंचायत में गोलियां चलने लगीं। दो लोगों को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है। वह मामले की जांच में जुटी है।


निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रामपुर फतेहपुर गांव में तेजवीर फौजी और भरत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। भरत सिंह ने मायचा गांव निवासी विकल को प्लॉट बेचा था। प्लॉट पर कब्जा लेने के संबंध कई बार भरत और विकल के बीच वार्ता हुई। बात नहीं बनी तो रविवार को रामपुर फतेहपुर गांव में दोनों पक्षों ने पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। उसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। इस दौरान छह-सात राउंड फायरिंग हुई। इसमें अशोक के पैर और सोमेंद्र के हाथ में गोली लग गई। गोली चलने पर पंचायत में हलचल मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें