फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेझा में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज का पंचायत व सम्मेलन

विज्ञापन
नोएडा गेझा में त्यागी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
फोटो (कम्यूनिटी कनेक्ट)
विज्ञापन

-समाज के लोगों ने एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का किया आह्वान


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति की ओर से रविवार को गेझा में पंचायत और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम के जयघोष के साथ शुरू हुए सम्मेलन में समाज की एकता, सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर मंथन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने बताया कि सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में त्यागी समाज से जुड़े चर्चित हत्याकांडों के साथ चिराग त्यागी, गौरव त्यागी और गोपाल शर्मा से जुड़े मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई। समाज के लोगों ने एक राय होकर कहा कि वे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ तथा अपने अधिकार और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में समाज की घटती राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज को उसकी जनसंख्या, प्रभाव और योगदान के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि जो सरकार समाज को सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देगी, उसका समाज समर्थन करेगा।
मांगे राम त्यागी ने कहा कि समाज को संगठित और एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान कुलेसरा निवासी सुधीर त्यागी को राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विवेक त्यागी, अंकुर त्यागी, वर्णील त्यागी, अभय त्यागी, प्रमोद त्यागी, रणवीर शर्मा, सुधीर त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नोएडा गेझा में त्यागी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें