फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरएमएल अस्पताल में आज दर्द निवारण जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे ट्रामा सेंटर की छठी मंजिल पर दर्द निवारण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चेहरे, गर्दन व मांसपेशियों में दर्द की समस्या से जूझ रहे लोग परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर और पेन क्लीनिक प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द की परेशानी से जूझने वाले मरीजों के लिए कार्यक्रम हो रहा है। प्रत्येक दर्द का इलाज संभव है। नसों में इंजेक्शन लगाकर भी मरीज को दर्द से राहत दी जा सकती है। एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख डॉ. नीरजा बनर्जी और अस्पताल निदेशक डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें