ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
रूपवास गांव में स्वर्गीय किसान नेता चौधरी बिहारी सिंह बागी की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी समाधि स्थल पर हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय भाटी ने कहा कि चौधरी बिहारी सिंह ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई में पूरा जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष से दूध विक्रेताओं के लिए शुरू हुई विशेष ट्रेन आज भी चल रही है। इस दौरान उनकी पत्नी रजनी देवी सहित अनेक किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।