फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो के चारों टायर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा-3 में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को अज्ञात चोरों ने रिहायशी इलाके में खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन को निशाना बनाते हुए उसके चारों टायर चोरी कर लिए। चोर टायर चोरी करने के बाद कार को ईंट-पत्थर के सहारे खड़ा कर गए। मामले में बीटा-2 कोतवाली पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। विकास राय अपने परिवार के साथ बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर सिग्मा-3 में रहते हैं। उन्होंने शाम को अपनी स्कॉर्पियो-एन घर के बाहर खड़ी की और सोने चले गए। सुबह उठने पर उन्हें गाड़ी के चारों टायर गायब मिले। विकास ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गाड़ी के टायर खोलते दिखे। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें