फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओरंगुटान ने जीता आईक्यू बैटलग्राउंड्स सीरीज खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। शहर के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चले तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन गेम आईक्यू बैटलग्राउंड्स सीरीज के पहले सीजन का फाइनल संपन्न हुआ। इस दौरान ओरंगुटान ने जीत हासिल कर 55 लाख की इनामी राशि अपने नाम की। पहली बार ओरंगुटान ने बीजीएमआई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह टूर्नामेंट नोडविन गेमिंग और आईक्यू द्वारा आयोजित किया गया। नोडविन के एमडी अक्क्षत राठी ने बताया 21 जुलाई से शुरू हुए मुकाबलों में कुल 32 टीमें शामिल हुईं थी। फाइनल में 18 मैचों में ओरंगुटान ने 217 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर 55 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। मेटा निंजदा दूसरे और के9 इस्पोर्ट्स तीसरे स्थान पर रही। अंकित शुक्ला उर्फ एकॉप को 62 फिनिश के साथ मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें