फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 फीसदी तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध योजना चलाई है। इसमें पशुपालकों को तीन योजना में पचास फीसदी तक अनुदान की व्यवस्था है। पशुपालक दूध उत्पादन करके आय अर्जित कर सकते है। इसके लिए साहीवाल, गिर और थारपारकर एवं गंगातीरी प्रजाति की गाय का दूसरे प्रदेश से खरीदना होगा।
विज्ञापन

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 8 इकाई का लक्ष्य मिला है। इसमें साहीवाल, गिर एवं थारपारकर प्रजाति की 10 गाय की इकाई होगी। जिसमें 23.60 लाख रुपये की लागत आएगी। पशुपालक को केवल 15 फीसदी अपने पास से लगाना होगा। बैंक से 35 फीसदी लोन मिलेगा। बाकी 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। इकाई की स्थापना के लिए 0.20 एकड़ भूमि जरूरी है। नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दो इकाई का लक्ष्य मिला है। जिसमें देशी नस्ल की 25 गाय की इकाई होगी। 32.25 लाख रुपये योजना की लागत होगी। इसके लिए 5 एकड़ जमीन होनी जरूरी है। 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। 35 फीसदी बैंक से लोन लेना होगा। 15 फीसदी राशि पशुपालक को लगानी होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर अरुण सचान ने बताया कि स्वदेशी गोवंश का क्रय प्रदेश के बाहर से किया जाना है। गोवंश का तीन साल का पशुधन बीमा अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें