फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशामुक्त भारत संकल्प पर पीएम का संबोधन सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान के तहत रविवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। सेक्टर- 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ अनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। एमिटी विश्वविद्यालय में भी छात्रों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। छात्रों को नशे के दुष्परिणामों पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गईं। इस अवसर पर एंटी नारकोटिक्स एवं डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. सविता मेहता, डॉ. लक्ष्मी आहूजा और डॉ. छाया चोरड़िया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें