नोएडा(संवाद)। एमिटी विश्वविद्यालय में ओजोन दिवस और विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और ओजोन सेल के वैज्ञानिक डॉ आदित्य नारायण, एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ डब्लू. सेल्वामूर्ति और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल टॉक्सीकोलॉजी, सेफ्टी मैनेजमेंट की निदेशक डॉ तनु जिंदल ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनवायरनमेंटल साइंसेस विभाग के पीएचडी और एमएससी छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।