फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू की छात्राओं ने भारती विद्यापीठ में मॉक पार्लियामेंट जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। भारती विद्यापीठ की ओर से आयोजित लीगलिब्रेशन लीगल फेस्ट में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विधि, न्याय एवं शासन संकाय की छात्राएं ऋषिका श्रीवास्तव और हिमांशी तिवारी ने प्रतिनिधित्व किया। टीम ने मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस आयोजन में नवीनतम ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पर गहन ज्ञान की आवश्यकता थी, जहां देश भर के प्रतिभागियों ने इसके प्रावधानों की बारीकियों पर चर्चा की। वहीं जीबीयू की बीएएलएलबी (प्रथम वर्ष) की छात्रा जियाना और श्रुति राय ने आईएमएस गाजियाबाद विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम परिसर द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता का विषय परमाणु ऊर्जा एक स्पष्ट भविष्य या टिक-टिक करता बम। इसमें विभिन्न कॉलेजों की 52 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें