फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्चुअल बैठक में विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। तराई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन के डिजिटल विस्तार के तहत वेबसाइट तैयार करने वाले दिलीप अवस्थी के योगदान की सराहना की। वहीं संगठन को मजबूत बनाने में विपिन शुक्ला के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और विकास संभावनाओं पर गंभीर मंथन हुआ। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में विवेक श्रीवास्तव, विराग शुक्ला, अनुराग अवस्थी, मनमोहन यादव और विजय अस्थाना समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें