फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीजीएओए की नई कार्यकारिणी गठित, नवीन भाटी बने अध्यक्ष

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 स्थित गोल्फ गार्डेनिया अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के नव नियुक्त प
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-2 स्थित गोल्फ गार्डेनिया अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (जीजीएओए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शनिवार को क्लब हाउस में हुई बैठक में नवीन कुमार भाटी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सोसाइटी के जरूरी रखरखाव कार्यों और निवासियों की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान करने पर सहमति बनी। सोसाइटी को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्य कराने तथा संस्था के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरी टीम जिम्मेदारी के साथ सोसाइटी के विकास के लिए काम करेगी। नई कार्यकारिणी में जूही शर्मा उपाध्यक्ष, योगेश कुमार भाटी महासचिव, अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष और करण भांबरी सहसचिव चुने गए। रजनी सिंह, शिखा सिंह, रितेश गोयल, पंकज कुमार सिंह और धीरेंद्र कुमार सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें