फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में रुद्रा बिल्डर का मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में रुद्रा बिल्डर का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना को गिरफ्तार किया है। बिल्डर पर मेरठ में तैनात महिला एसडीएम सुनीता सिंह, समेत सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है। गाजियाबाद के कनावनी में फ्लैट देने के नाम पर ठगी की गई। एसडीएम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को बिल्डर को सेक्टर-63 स्थित उसी के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि सफदरजंग एंक्लेव दिल्ली निवासी मुकेश खुराना ने 2008 में रुद्र बिल्डवेल समेत अन्य कंपनियों के नाम पर कनावनी में फर्जी तरीके से जमीन खरीदी थी। 2013 में कोर्ट में यह बात साबित भी हो गई थी। इसके बाद भी 2014 में मुकेश ने फ्लैट बेचने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ले लिए। 2014 में ही गौतमबुद्ध नगर में तैनात तत्कालीन तहसीलदार सुनीता सिंह ने 25 लाख रुपये देकर रुद्र बिल्डवेल के यहां फ्लैट बुक कराया था। उनके पति राजेंद्र सिंह ने भी 26 लाख और उनके भाई ने 40 लाख रुपये देकर फ्लैट बुक कराए थे।
विज्ञापन

महिला अफसर के पति मेरठ में जेलर
वर्तमान में सुनीता सिंह मेरठ में एसडीएम हैं और उनके पति राजेंद्र सिंह मेरठ में ही जेलर हैं। पीड़ितों को अब तक न तो फ्लैट मिले, न ही रकम वापस की गई। सुनीता सिंह ने कोतवाली फेज-3 में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

86 लोगों ने दिल्ली ईओडब्ल्यू में की शिकायत
मुकेश खुराना ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की है। कोतवाली फेज-3 में अब तक 3 लोगों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत है। वहीं आर्थिक अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) दिल्ली में 86 लोगों ने शिकायत दी है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें