नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला को लेकर आठ अगस्त से वाइवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने दाखिला के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 अगस्त से लेकर 20 अगस्त के बीच साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। पहली मेरिट सूची 29 अगस्त को जारी होगी। इसके दाखिला के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आठ सितंबर से लेकर 11 सितंबर के बीच होगी। सीट ब्लॉक करने के लिए 29 और 31 अगस्त को फीस भुगतान के साथ पंजीकरण करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 12 सितंबर को और 14 सितंबर तक सीट ब्लॉक कर सकेंगे। जबकि दाखिला सत्यापन 18 सितंबर को किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम सूची 26 सितंबर को जारी होगी। इसके दाखिला 28 सितंबर तक होंगे और तीन अक्टूबर तक दाखिला सत्यापन करवा सकेंगे। दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया दस अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। संवाद