फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-22डी के अफोर्डेबल फ्लैटों के पीछे उगी झाड़ियां बनी परेशानी

विज्ञापन
यमुना सिटी ​स्थित सेक्टर 22डी में अफोर्डेबल फ्लैट्स के पीछे वाले ग्राउंड में हो रही बड़ी-बड़ी झ
विज्ञापन
-खाली मैदान में सफाई न होने से सांप और मच्छरों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर-22डी में प्राधिकरण के अफोर्डेबल फ्लैटों के पीछे खाली मैदान में उगी झाड़ियों से निवासी परेशान हैं। लोगों के अनुसार लंबे समय से सफाई न होने के कारण मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। घनी झाड़ियों के कारण मैदान जंगल जैसा दिखाई देने लगा है। लोगों का कहना है कि झाड़ियों से आए दिन सांप और अन्य कीड़े-मकौड़े निकलते रहते हैं। इससे बच्चों समेत अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
निवासियों के मुताबिक झाड़ियों के कारण आसपास गंदगी और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। खाली मैदान के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में समय रहते सफाई नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है। लोगों ने प्राधिकरण से मैदान की झाड़ियों की जल्द सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले निवासी-
सोसाइटी के पीछे ग्राउंड में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगने से निवासी परेशान हैं। -अरविंद चतुर्वेदी
खुले मैदान में झाड़ियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि यह जंगल जैसा लगता है। -मनीष कुमार
झाड़ियों से कई बार सांप और अन्य कीड़े-मकौड़े निकलते हैं, जिससे डर बना रहता है। -राहुल
झाड़ियों में सांपों के साथ मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है। -निर्भय

यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22डी में अफोर्डेबल फ्लैट्स के पीछे वाले ग्राउंड में हो रही बड़ी-बड़ी झ

यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22डी में अफोर्डेबल फ्लैट्स के पीछे वाले ग्राउंड में हो रही बड़ी-बड़ी झ

यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22डी में अफोर्डेबल फ्लैट्स के पीछे वाले ग्राउंड में हो रही बड़ी-बड़ी झ

यमुना सिटी स्थित सेक्टर 22डी में अफोर्डेबल फ्लैट्स के पीछे वाले ग्राउंड में हो रही बड़ी-बड़ी झ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें