ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में चल रहे नोएडा किंग्स टीम के ट्राय
- शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए चयन ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में शामिल नोएडा किंग्स टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर बृहस्पतिवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल आयोजित किए गए। पहले दिन गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 300 से अधिक क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का विशेषज्ञों की टीम ने आकलन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 24 जुलाई को आगरा में होने वाले यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि ऑक्शन के बाद चयनित खिलाड़ी नोएडा किंग्स टीम का हिस्सा बन सकेंगे। ट्रायल का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इस दौरान खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रायल में नोएडा जोन से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में चल रहे नोएडा किंग्स टीम के ट्राय