फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 से अधिक किसान नेता नजरबंद, घरों के बाहर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को दूसरे दिन भी 12 से अधिक किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद रखा। नेताओं के घरों के बाहर दिन भर पुलिस बल तैनात रहा और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कई किसान नेताओं ने विरोध जताया। नेताओं को नजरबंद किए जाने से किसान संगठनों में आक्रोश है। नजरबंद किए गए किसान नेताओं में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खटाना, अमरीश चौहान, किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, पप्पू ठेकेदार, जोगेंद्र प्रधान, अजब सिंह जुनपत, गबरी सिंह, सुरेंद्र यादव, सोनू समानिया, भारतीय किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, पप्पे नागर और उदल यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं। किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किए जाने से किसान संगठनों में नाराजगी है। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें