फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग स्टॉफ नर्सों को नौकरी से न हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। आउटसोर्सिंग के तहत मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में स्टॉफ-नर्स के पद पर कार्य कर रहीं नर्सों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंप नियमित नर्सों की भर्ती की वजह से आउटसोर्सिंग पर लगी नर्सों को न हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में वे अपनी सेवाएं दे रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने दिन-रात ड्यूटी दी। लेकिन सरकार द्वारा स्टॉफ नर्स की नियमित भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी वजह से कुछ दिन पूर्व उन्हें मेडिकल कॉलेज नल्हड़ से नौकरी से निकाल दिया गया है। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री मनोहरलाल, स्वास्थ्य मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर पंकज सैनी, पुष्पेंद्र, बीना, सचिन, रीना, अनिता राजकुमार, अमित महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें